फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

षड़यंत्र के तहत टक्कर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्काबाग अर्जुननगर मोहल्ला के सामने हाईवे पर मंगलवार रात छह सब्जी विक्रेताओं की मौत से जुड़े दर्दनाक हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें ट्रक मालिक व चालक पर साजिश के तहत लोडर में टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना में बकेवर थाना क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ला निवासी मृतक के भाई सर्वेश पुत्र सहदेव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के नयापुरा गांव निवासी ट्रक मालिक सोबरन सिंह पुत्र नाहर सिंह व ट्रक चालक श्रीराम निषाद पुत्र राजन ने साजिश करके लोडर में टक्कर मारी।
इससे लोडर पलट कर सड़क से नीचे गिरा और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर मौत और एक घायल हो गया।
इस हादसे में बकेवर कस्बा के सुभाषनगर मोहल्ला निवासी लोडर मालिक/चालक राजेश कुमार यादव (42) पुत्र ज्ञान सिंह, कस्बा बकेवर के मोहल्ला लोहियानगर निवासी दो सगे भाई महेश कुशवाहा (40) व बृजेश कुशवाहा पुत्रगण सहदेव,
विज्ञापन

दो अन्य सगे भाई जगदीश (31) व जागेश्वर (28) पुत्रगण लल्लनसिंह और लोहियानगर के ही राजू पोरवाल (30) पुत्र कृष्णमुरारी की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य योगेश उर्फ मोनू शर्मा घायल हो गया था।
फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक चालक व मालिक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं एएसपी सिटी रामयश सिंह ने कहा कि घटना की गहराई से जांच कराई जा रही
विज्ञापन

है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें