फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 साल के पुलिस कर्मियों से हटेगा चार्र्ज: एसएसपी

Tue, 19 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
वार्ता करते एसएसपी एन कोलांचि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसपी एन कोलांचि ने कहा कि जिले में 58 साल की उम्र के जो पुलिस कर्मी चार्ज पर हैं। उनको तत्काल हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीजीपी के आदेश पर थानों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में कुछ सब इंस्पेक्टरों का एप्रूवल प्राप्त नहीं है। उनके एप्रूवल की कार्यवाही की जा रही है। वह मंगलवार को बकेवर थाने में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 58 साल की उम्र के पुलिस कर्मी  जिले में कोतवाली इटावा एवं एक अन्य थानों में तैनात हैं। उनकी मालूमात करा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि थानों में फोर्स की कमी को देखते हुए पुलिस लाइन से 283 सिपाहियों को विभिन्न थानों पर तैनात कर दिया गया है। जिसमें 60 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। यह सभी एक दो दिन में थानों में ज्वाइन कर लेंगे। हाईवे पर होने वाली लूट की वारदातों को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस पर रणनीति बना कर काम किया जाएगा। इस दौरान एसएसपी ने बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे की सीमा के बारे में जानकारी ली। वार्ता में थानाध्यक्ष बकेवर भोलू सिंह भाटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें