कोरोना संक्रमित मरीजों में ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमित होने या लक्षण प्रतीत होने पर सोने के तरीके में थोड़ा बदलाव कर आक्सीजन की कमी को दूर कर सकते हैं।
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया पेट के बल लेटने से आक्सीजन की कमी दूर होती है। जिन लोगों का ऑक्सीजन लेवल 94 से घट गया हो वह पेट के बल सोयें।
एक तकिया गर्दन के नीचे रखें, एक या दो छाती के नीचे और दो पैर के टखने के नीचे रखें। ऐसी स्थिति में 30 मिनट से दो घंटे तक सो सकते हैं।
सीएमओ ने कहा कि होम आइसोलेट संक्रमितों के तापमान की जांच, ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन के स्तर की जांच, ब्लड प्रेसर एवं शुगर की नियमित जांच होनी चाहिए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए सोने की चार पोजीशन को महत्वपूर्ण बताया है, जिसमें 30 मिनट से दो घंटे तक पेट के बल सोने,
30 मिनट से दो घंटे तक बाएं करवट, 30 मिनट से दो घंटे तक दाएं करवट एवं 30 मिनट से दो घंटे तक दोनों पैर सीधाकर पीठ को किसी जगह टिकाकर बैठने की सलाह दी गई है। मंत्रालय ने प्रत्येक पोजीशन में 30 मिनट से अधिक समय तक नहीं रहने की सलाह भी दी है।