फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल पुल की एप्रोच टूटी, 15 दिन रहेगा वन वे

Sat, 24 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चंबल पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त होने से खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी और एमपी को जोड़ने वाला चंबल नदी पुल फिर क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार को मध्यप्रदेश की ओर बनी एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गई। सेतु निगम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने में करीब 15 दिन लगेंगे। इस अवधि में पुल पर ट्रैफिक वन वे रहेगा।
विज्ञापन

चंबल नदी पर बने पुल और सड़क को जोड़ने वाले हिस्सा (एप्रोच रोड) शनिवार को क्षतिग्रस्त हो गया। ये पुल उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश दोनों प्रांतों को जोड़ता है। जहां एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हुई है, वह मध्यप्रदेश सीमा की ओर स्थित है। सेतु निगम ने उसकी मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान पुल से भारी वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं किया गया है। दोनों प्रांतों की ओर से आने वाले मुसाफिरों की सहूलियत के लिए पुल से वन-वे ट्रैफिक नियम लागू किया गया है। इससे काफी लंबा जाम लग रहा है। यूपी की ओर पुल से उदी मोड़ तक सैकड़ाें बड़े वाहन कतार में खड़े रहे। एक तरफ से वाहनों को गुजारने के बाद ही दूसरी तरफ से वाहनों को आने की अनुमति रही। ये स्थिति अभी करीब 15 दिन और चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें