फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में लगी आग

Fri, 23 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
गोदाम में आग के बाद मौके पर जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छैराहा के पास एक नमकीन की गोदाम में शुक्रवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं निकलते देख लोगों ने इसकी जानकारी गोदाम मालिक को दी। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण करीब पांच लाख का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

मालियन टोला छपैटी निवासी उमेश शर्मा के पास क्रैक्स नमकीन की एजेंसी है। उन्होंने छैराहा निवासी मुन्ना अग्रवाल की गोदाम किराये पर लिया है। यहां माल भरा था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह गोदाम बंद कर घर चले गए। थोड़ी ही देर बाद लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो इसकी जानकारी उमेश कोदी। वह मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला, तो आग देख उनके होश उड़ गए। लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को देनी चाही लेकिन फोन नहीं उठा। कोतवाली पुलिस भी मौके पर नही पहुंची, जिससे लोगों में काफी रोष देखा गया। बाद में डीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक लोग आग बुझा चुके थे।  गोदाम में रखा करीब पांच लाख का माल जलकर राख हो गया।

जाम में फंसी रही फायर ब्रिगेड
इटावा। डीएम के निर्देश पर जब फायर ब्रिगेड छैराहा के लिए रवाना हुई तो वह पुरबिया टोला में जाम में फंस गई। जाम खुलता न देख चालक ने वापस नौरंगाबाद चौराहा होकर वहां पहुंचने का प्रयास किया लेकिन नौरंगाबाद चौराहे पर भी जाम लगा था। इस कारण गाड़ी देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें