चेकिंग अभियान में 28 वाहनों का चालान कर एक को किया सीज
जसवंतनगर। सीओ आयुषी सिंह के निर्देशन में थाना जसवंतनगर पुलिस ने रूट मार्च के साथ-साथ विशेष वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करते हुए कुल 150 वाहनों की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान हेलमेट न पहनने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने व शराब पीकर वाहन चलाने पर 28 वाहनों के चालान किए। साथ ही एक वाहन को सीज कर दिया गया थानाध्यक्ष कमल भाटी ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। (संवाद)