फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक की टक्कर से घालय वृद्धा की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घालय वृद्धा की उपचार के दौरान मौतचकरनगर। कस्बा में एक सप्ताह पूर्व टहलने जा रहीं वृद्धा को अनियंत्रित बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। घायल वृद्धा ने सैफई में शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना चकरनगर के गांव अहेरिया निवासी व हाल निवासी उदी रोड़ मीरा देवी (60), 30 मई सुबह छह बजे उदी सड़क मार्ग पर टहलने जा रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से अनियंत्रित बाइक चालक ने वृद्धा को टक्कर मार दी जिसमें वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें सैफई आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया। शनिवार शाम को वृद्धा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वृद्धा का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बेटा विपिन यादव की तहरीर पर बाइक चालक प प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें