फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मुठभेड़ में चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर पुलिस और एसओजी टीम ने इकनौर तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की कार को रुकने का इशारा किया। कार सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश सुल्तान यादव के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दूसरे साथी शिवम दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर कार बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने लूटा गया माल बरामद किया है।
विज्ञापन




एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 14 फरवरी को बकेवर क्षेत्र में बाइक सवार महिला से लूट की थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने उनके पास से पांच ग्राम सोना और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सोना महिला से लूटा गया था। बरामद कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया गिरफ्तार बदमाश सुल्तान यादव निवासी बसरेहर एक पेशेवर अपराधी है।
उस पर बसरेहर और अन्य थानों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट समेत करीब 12 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, शिवम उर्फ प्रवीण निवासी भरथना पर भी लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि यह टीम की बड़ी उपलब्धि है। टीम में थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक और एसओजी/सर्विलांस प्रभारी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें