फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने से नहीं मिल रहा शिक्षकों को वेतन, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में शिक्षकों की समस्या को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में वट वृक्ष के नीचे एकत्रित होकर नवनियुक्त शिक्षकों को चार माह से वेतन न मिलने पर रोष प्रकट किया। साथ ही इस संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षक पिछले चार माह से बिना वेतन के ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। विभाग की ओर से शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन नहीं कराया गया, जिसकी वजह से वेतन रोकना अमानवीय है।
69000 शिक्षक भर्ती में चयनित प्रदेश के अन्य जनपदों के शिक्षकों के वेतन का भुगतान हो चुका है। यदि नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा अधिकारी की होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष ताखा बृजेश यादव, उपेंद्र त्रिपाठी, रामविलास यादव, गोविंद चौहान, विपिन मिश्रा, प्रद्युम्न यादव, रविंद्र यादव, जितेंद्र यादव, उपेंद्र वर्मा, आफताब हुसैन व केपी शाक्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें