फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकीय सेवा की तुलना किसी अन्य प्रोफेशन से नहीं: कुलपति

विज्ञापन
एमबीबीएस स्टूडेंट्स को संबोधित करते विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. राजकुमार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2020-21 में चयनित एमबीबीएस विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने शुक्रवार को एंटी रैगिंग बुकलेट प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय सेवा की तुलना किसी भी अन्य प्रोफेशन से नहीं की जा सकती। चिकित्सकीय प्रोफेशन मानवीय सेवाभाव से जुड़ा हुआ है, जो एक चिकित्सक को व्यवसायिक संतुष्टि देने के साथ-साथ सेवाभाव की भी अनुभूति कराता है।
विज्ञापन

उन्होंने चयनित विद्यार्थियों से कहा कि पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें। यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो तो बिना संकोच वरिष्ठ शिक्षकों से बात करें। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किसी भी परीक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। विवि रैगिंग मुक्त है, अगर कोई रैगिंग में लिप्त पाया जाता है तो उसकेखिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. रमाकांत यादव, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. एनपी सिंह व सभी विभागों के विभागाध्यक्ष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें