फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Wed, 28 Jan 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
66वां गणतंत्र दिवस जिले भर में उत्साह और उमंग से मनाया गया। संस्थाओं में ध्वजारोहण हुआ। स्कूल और कालेजों में शहीदों को याद करते हुए भारतीय संविधान की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोेत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


पक्का तालाब स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में सेनानी छैल बिहारी वर्मा एवं मुमताज अली ने झंडारोहण किया। सेनानी परिवार परिषद के मंडल प्रभारी नरेश चंद्र सविता, राजेंद्र कुमार सक्सेना, उदय प्रताप सिंह यादव, डॉ. मुनींद्र नाथ दत्त, विजय कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।

स्टेशन बजरिया स्थित स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में बच्चे रंगबिरंगी ड्रेस पहनकर आए। विद्यालय चेयरमैन पीके निगम, डायरेक्टर स्नेहलता मिश्रा और प्रधानाचार्या मधु चतुर्वेदी ने बच्चों को शहीदों के बारे में बताया। बच्चों को बिस्कुट और टॉफियां बांटी गईं।
विज्ञापन


कटरा शमशेर खां स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, भाषण व चुटकुले सुनाए। ग्रुप चेयरमैन विनीत यादव ने झंडारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. वेद प्रकाश शुक्ला, शिवजीत द्विवेदी, निशा कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। संचालन शीनू यादव, संध्या सिकरवार ने किया।

केडीएनएन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल लालपुरा में मानव विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवारी ने झंडारोहण किया। छात्र-छात्राओं में खुशबू, संजना, पायल चक, दीक्षा, राघव शर्मा, विपिन यादव, संगीता यादव, संध्या यादव, वैशाली शर्मा, सोम सविता, अंजली राठौर ने नृत्य, गीत एवं नाटक की प्रस्तुति से तालियां बटोरी।

कार्यक्रम प्रबंधक अमर बिहारी तोमर, राम प्रकाश चित्रवंशी, प्रधानाचार्य कृष्ण बिहारी तोमर आदि मौजूद रहे। संचालन मीनाक्षी तोमर व निशांत सिंह ने किया। छिपैटी स्थित श्री सनातन धर्म सरस्वती विद्यापीठ में प्रबंधक लाल सिंह वर्मा एवं संस्थापक पूर्व प्राचार्य डॉ. विद्याकांत तिवारी ने ध्वजारोहण किया।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य रवींद्र नारायण चौधरी, राकेश कुमार शर्मा, लक्ष्मीकांत दीक्षित, सरिता भदौरिया, ललिता गौड़, सुमन सक्सेना, रिचा शुक्ला, नीतू शुक्ला आदि मौजूद रहे। तकिया आजादगान स्थित लिटिल रोज स्कूल में प्रधानाचार्या शांता निगम ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट किया।

डॉ. अंबेडकर कालेज में संरक्षक ब्रह्मशंकर वर्मा, अध्यक्ष भागवती देवी, प्रबंधक छोटे लाल वर्मा, प्रधानाचार्य जयवीर सिंह चौहान आदि ने देश के संविधान की जानकारी दी। पंचायतराज राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्रचार्या डॉ. करुणा सिंह ने ध्वजारोहण किया।

डॉ. मोनिका चौधरी ने उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश को पढ़ा। छात्रा फरहीन, निशी नाज, मौनी, एकता, यशप्रभा, पूनम, चांदनी, रिंकी यादव, निशा गोयल, गौसिया, सोनी, उपासना आदि ने देशभक्ति के गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. रिपुदमन सिंह, डॉ. सबा कौसर, डॉ. रवींद्र प्रसाद मिश्र, चंद्र प्रभा, डॉ. अजय दुबे, नीलम शुक्ला, मुन्नी देवी, रन्नो व मानसिंह आदि मौजूद रहे।

पक्का तालाब स्थित जिला विकलांग एसोसिएशन पर अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव एवं महामंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी ने झंडारोहण किया। इस मौके पर अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा, हीरालाल वर्मा, यासीन अंसारी, डॉ. एके सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, नरेश, देवेंद्र सोमवती, मुजीबुर्रहमान, दिवारीलाल, बलवीर राजपूत, रामकृष्ण आदि मौजूद रहे।

जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली की अध्यक्ष उर्वशी द्विवेदी ने बलराम सिंह चौराहा स्थित प्राइमरी स्कूल में झंडारोहण किया और बच्चों को तोहफे दिए। निदेशक श्यामला पांडेय ने मिष्ठान वितरण कराया। कार्यक्रम में कमलेश शर्मा, विमलेश चौधरी, राधा तिवारी, श्रुति अग्रवाल, रीना वर्मा, निलिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

शांती कालोनी स्थित सैनिक मेमोरियल ज्ञान ज्योति स्कूल में प्रबंधक अवधेश सिंह भदौरिया व प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह की उपस्थिति में सैनिक परिषद के सदस्य बृजमोहन सिंह राष्ट्रध्वज फहराया। इस मौके पर अपर्णा त्रिपाठी, एनके दुबे, उमेश नारायण त्रिपाठी, वीनेश आदि मौजूद रहे। बच्चों को गिफ्ट और मिठाई दी गई।

पीएसी के समक्ष एसएम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या सत्या सिंह की उपस्थिति में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी आरपी गंगवान ने ध्वजारोहण किया। वंदेमातरम के उद्घोष के साथ बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। हर गोविंद सिंह, नेहा दीक्षित, प्रियंका, सपना अवस्थी, देवी दयाल शाक्य मौजूद रहे।

अड्डा गूलर स्थित लोक कल्याण पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में सभासद रत्नेश भदौरिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पंकज ओझा आदि मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस मौके पर कृष्ण मुरारी गुप्ता, आशीष राजपूत, पं. रतन चौधरी, नफीसुल हसन अंसारी, अवधेश सविता, आलोक दीक्षित, उपदेश मिश्रा, सफी अहमद बालक, राकेश यादव, जयचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।नगरपालिका में चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें