फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सीडीओ ने एडीओ पंचायत का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने शुक्रवार को ताखा ब्लॉक मुख्यालय का का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिवार आईडी पटल पर सफाईकर्मी को बैठाए जाने पर एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने जब कर्मी से पूछा कि वह कौन सा कार्य देख रहा है तो उसने बताया कि उसे वहां बैठाया गया है। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत भगवान दास को कड़ी चेतावनी दी और उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कंप्यूटर ऑपरेटर नितिन को तलब किया और निर्देश दिया कि यदि वह प्रतिदिन 10 फैमिली आईडी तैयार नहीं करता है तो उसका वेतन भी रोका जाएगा। आगे निरीक्षण में एडीओ पंचायत कार्यालय के जन्म और मृत्यु रजिस्टरों की जांच की गई, जो सही नहीं पाए गए। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इस दौरान सीडीपीओ लतिका सिंह ने जेई नवीन कुमार की शिकायत करते हुए बताया कि कार्यालय में टूट-फूट होने पर समय से मरम्मत कार्य नहीं कराया जाता है। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अगली बैठक तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें