फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के मेधावियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
सेंट मेरी इंटर कालेज में सम्मानित हुए छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के मेधावियों का शनिवार को सेंटमेरी स्कूल में सम्मान किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद ने प्रतीक चिह्न भेंट किए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूलों के संगठन सहोदय ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि धैर्य को मजबूत कर और माता-पिता के आशीर्वाद से उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने कहाकि ज्यादा मेहनत करें और विश्वास रखें कि नामुमकिन कुछ नहीं है। सहोदय ग्रुप के अध्यक्ष पुलिस माडर्न स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक सक्सेना ने बताया कि सेंटमेरी इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में टॉपर मो.हाशिर, रिषभ कुमार और इंटरमीडिएट की टॉपर कीर्ति श्रीवास्तव, तनिषा अग्रवाल ने टॉप किया। इसी तरह संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में अंशिका वर्मा हाईस्कूल व काजल बघेल इंटर में टॉपर रहीं। थियोसोफिकल इंटर कॉलेज में अर्पित अग्निहोत्री ने हाईस्कूल और तनवी सक्सेना ले इंटर में टॉप किया है। प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ और सहोदय ग्रुप के सेक्रेटरी मनोज एम.एस. ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें