फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में स्कूल से घर लौट रहे छात्र को युवकों ने पीटा, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पूठन सकरौली के स्कूल से लौटते समय शनिवार दोपहर बाइक सवारों ने घेरकर छात्र की पिटाई कर दी। ईंट से हमला करने से सिर में गंभीर चोट आई है। छात्र ने एक नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगरिया भात गांव निवासी राजेंद्र सिंह का बेटा मोनू जनता इंटर कॉलेज पूठन सकरौली में कक्षा नौ का छात्र है। शनिवार दोपहर स्कूल से घर लौटते समय पूठन सकरौली गांव के पास तीन बाइकों से आए सात युवकों ने मोनू को घेर लिया। गाली गलौज कर पिटाई की और सिर पर ईट मार दी। राहगीरों और अन्य छात्रों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर भाग गए। छात्राओं ने मोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टर ने बताया कि छात्र के सिर में 10 टांके आए हैं। दोनों पैर के अंगूठे में भी चोटें हैं। शाम को पिता के साथ थाने जाकर मोनू ने सिविल लाइन थाने में सात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें एक को नामजद किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें