फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पकड़वाओ, इनाम पाओ

Sat, 12 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी ने शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस कर्मियों को टिप्स दिए। उन्होंने पुलिस अफसरों को 15 दिन के अंदर अवैध शराब की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी घोषणा की कि जो पुलिसकर्मी भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी कराएगा, उसे 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा करते हुए लापरवाह थाना प्रभारियों को फटकार लगाते हुए एसएसपी ने हत्या, लूट, डकैती में गैंगस्टर में निरुद्ध अभियुक्तों की अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को कुर्क कराने के भी निर्देश थाना प्रभारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की तैयारी जितनी अच्छी होगी, चुनाव उतने ही शांतिपूर्वक होंगे।

लेखपालों की भर्ती परीक्षा के संबंध में भी सभी को दिशा निर्देश दिए गए। गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए। इस संबंध में पीस कमेटी की बैठक कर त्योहारों पर बिजली, पानी, साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा वांछित अपराधी और वारंटियों की धरपकड़ तेज करने, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। समीक्षा गोष्ठी में एएसपी सर्वानंद सिंह यादव, एएसपी महात्मा प्रसाद, सीओ शिवराज सिंह, सीओ विनय चौहान, अरुण कुमार दीक्षित, राघवेंद्र सिंह राठौर, चंद्र देव यादव क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात एवं समस्त थाना प्रभारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें