फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मीटर में डिवाइस लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा

Thu, 22 Feb 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 36:::::
विज्ञापन



- 60 पुराने मीटर, रिमोट डिवाइस समेत मीटर खोलने वाले उपकरण बरामद किए


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मीटर में रिमोट डिवाइस लगाकर बिजली चोरी कराने वाले आरोपी को विजिलेंस टीम ने फ्रेंड्स कॉलोनी के वैभव विहार कॉलोनी से पकड़ा है। आरोपी के पास से 60 पुराने मीटर, रिमोट डिवाइस समेत मीटर खोलने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
एसडीओ तृतीय गगन अग्निहोत्री विभागीय व विजिलेंस टीम के साथ बुधवार सुबह फ्रेंड्स कालोनी बिजलीघर से संबंधित क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस बीच टीम को जानकारी मिली कि वैभव बिहार कालोनी में एक घर के बाहर लगे मीटर को खोलकर उसके साथ छेड़खानी की जा रही है।
विज्ञापन

इस पर टीम मौके पर पहुंची और छेड़खानी कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। सूचना पर बिजली विभाग और पुलिस के अधिकारी पहुंच गए। छेड़खानी करने वाले युवक ने अपना नाम रामाधार शर्मा निवासी नौरंगाबाद बताया। पूछताछ में बताया कि वह करीब पांच वर्ष पहले मीटर ठेकेदार के साथ मीटर लगाने का कार्य करता था।
विज्ञापन

टीम ने आरोपी निशानदेही पर उसका घर खंगाला तो उसके पास से 30 मीटर, रिमोट डिवाइस और मीटर खोलने के उपकरण बरामद किए गए। रामाधार की निशानदेही पर विभागीय टीम खिड़किया मुहल्ला में पहुंची और वहां पर गिरोह में शामिल शोएब व इरफान के घर में भी चेकिंग की गई तो उनके यहां भी टीम ने करीब 30 मीटर बरामद किए हैं। इस दौरान शोएब व इरफान टीम के आने की सूचना मिलने पर भाग निकले। एक्सीईएन श्रीप्रकाश ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे सामान को चेक कराया जा रहा है। टीम में अधिशासी अभियंता परीक्षण हाकिम सिंह, उपखंड अधिकारी प्रथम पीयूष मौर्य, द्वितीय आनंद पाल, सहायक अभियंता मीटर विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें