फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मौसम बदलते ही बच्चों में निमोनिया व डायरिया के मामले बढ़े

Sun, 18 Oct 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 11: बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
इटावा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से बच्चे निमोनिया व डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। इससे बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर बीमार बच्चों की भीड़ लग रही है। डॉक्टर दवा के साथ बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों समेत बड़ों पर पड़ रहा है। संयुक्त जिला अस्पताल में हर रोज 1200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चे इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इसमें अधिक बच्चे बुखार, जुकाम, खांसी व निमोनिया व डायरिया से पीड़ित मिल रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके यादव ने बताया कि इस समय ओपीडी में 130 से अधिक बीमार बच्चे इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकतर बच्चे बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं। बच्चों की जांच करने के बाद उन्हें दवा दी जा रही है। साथ ही बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसी तरह फिजिशियन कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। इसमें अधिक मरीज वायरल बुखार, जुकाम व खांसी व बदन दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टर दवा के साथ बदलते मौसम में खान-पान समेत समय से दवा लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें