फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदे नाले से घरों में घुसा बारिश का पानी

Sat, 11 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से निर्माणाधीन नाले का पानी घरों में घुसने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार की सुबह उन्होंने सैफई मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि नाले का निर्माण जल्द कराया जाए।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाले का निर्माण कराने वाले कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। दो दिन में नाला बनवाने के आश्वासन पर लोग माने। करीब चार घंटे बाद जाम खुल सका। 

गौरतलब है कि इटावा मैनपुरी मार्ग के निर्माण का काम चल रहा है। कुनेरा गांव में पीएसी के सामने सड़क के दोनों ओर पानी के निकास के लिए नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है। फिलहाल नाले को खोदकर डाल दिया गया है। शुक्रवार की रात को हुई तेज बारिश का पानी नाले में भर गया।
विज्ञापन


पानी का निकास न होने से वह सड़क और लोगों के घरों में भर गया। नाले के आसपास की मिट्टी खिसकने से सड़क के किनारे बने मकानों के सामने काफी चौड़ाई हो गई। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कई लोग तो घरों से निकलते समय नाले में गिरकर चोटिल हो गए। महिलाएं व बच्चे तो घरों में कैद होकर रह गए।

नाराज लोगों ने सैफई मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर सीओ सिटी शिवराज सिंह, एसओ फ्रेंडस कालोनी आलोक राय, पीआरओ राधामोहन द्विवेदी के अलावा क्यूआरटी के जवान मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।

सीओ ने नाला निर्माण कराने वाली कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। अफसरों ने आश्वासन दिया कि दो दिन में नाले का निर्माण करा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। जाम करीब चार घंटे तक लगा रहा

गांव कुनेरा में सड़क के दौनों ओर इतना चौड़ा नाला खोद दिया गया जिससे लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात होने के कारण नाला ओर भी चौड़ा हो गया।

गांव निवासी राधेश्याम, शैलेंद्र का कहना था कि ठेकेदार ने काफी चौड़ा नाला खुदवा दिया। नाले से निकली मिट्टी उसने एक प्लाट वाले को बेच दी। यदि नाला कम चौड़ा खुदता तो लोगों को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें