फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश लेकर लाई आफत, नई मंडी समेत कई जगह भरा पानी

Sat, 11 Jul 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 18 घंटे से रुक-रुककर जारी बारिश से किसानों के चेहरे बेशक खिल उठे हैं लेकिन शहरवासियों की हालत खराब हो गई है। कई जगह जलभराव होने से लोगों का आवागमन ठप सा हो गया है। नई मंडी परिसर जलमग्न दिखा।
विज्ञापन


आढ़ती इस हालत को देखकर काफी नाराज रहे। इससे कारोबार भी प्रभावित होने का अंदेशा जताया। इसके अलावा मैनपुरी रेलवे क्रॉसिंग स्थित अधोगामी पुल में भी करीब तीन फीट तक पानी भर गया है। इससे चार पहिया वाहन तो किसी तरह गुजरते रहे लेकिन दोपहिया वाहनों के लिए मुश्किलें पेश आईं।

कई मोहल्लों में भी जलभराव से लोग परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार की रात से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो शनिवार देर शाम तक जारी रहा। इस बीच कभी तेज तो कभी रिमझिम पानी गिरता रहा। शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे से शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 69 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। पानी गिरने से तापमान में भी कमी आई है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं नगर पालिका और मंडी परिषद में हुए कामों की पोल भी खुल गई।

नई मंडी में विगत वर्षों में कई करोड़ रुपये खर्च करके सीसी मार्ग बनाए गए थे लेकिन जल निकासी के समुचित प्रबंध न होने से आढ़तियों को बारिश के चलते नुकसान उठाना पड़ रहा है। समूचे मंडी परिसर में जलभराव की स्थिति दिख रही है। यहां तक कि परिसर में मौजूद पुलिस चौकी में पानी भरा हुआ है।

यही हाल शहर के कई अन्य मार्गों और मोहल्लों का है। इटावा पमैनपुरी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर बने अधोगामी पुल तो मानों बड़े नाले में तब्दील होता दिखा। पुल के नीचे करीब तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे भारी वाहन तो धीरे-धीरे निकलते रहे। दोपहिया वाहन और राहगीरों के सामने ज्यादा मुश्किलें रहीं।

गौरतलब है कि लाइनपार के इस क्षेत्र का काफी विस्तार हो चुका है। हर रोज हजारों लोगों का शहर की ओर आना जाना रहता है। पुल के नीचे पानी भरने से लोग आवागमन से मुहाल रहे। जगह-जगह जलभराव होने से नगरपालिका की पोल खुल गई।
विज्ञापन


जज कालोनी, मोतीझील कालोनी और कचहरी कालोनी आदि में भी जलभराव से लोग परेशान और पालिका की व्यवस्था कोसते दिखे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें