फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की लापरवाही से संकट में अहेरीपुर गोशाला के गोवंश

विज्ञापन
फोटो संख्या 05 मृत गौवंश को दफनाने के लिए पहले से ही खोदे गए गड्ढे - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अहेरीपुर गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा हो रही है। गोशाला के पास ही सूखे तालाब में गोवंशों के शवों को दफनाए जाने से गंदगी पसर गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गोशाला के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गोवंशों की दुर्दशा है। कई गोवंश घायल पड़े हुए हैं।
दूसरी ओर कुछ गोवंश इस गर्मी के मौसम में भी धूप के बीच बांध दिए जाते हैं। छाया का भी इंतजाम करना कर्मचारी उचित नहीं समझ रहा।
इस संबंध में डॉ. शरद का कहना है कि रविवार को गोवंशों की ड्रेसिंग आदि करवाई थी, लेकिन कोई सूचना नहीं मिली। वे जानकारी करके इलाज करवाएंगे।
अहेरीपुर गोशाला के पास में ही एक बड़ा तालाब है जो सूखा पड़ा हुआ है। गोशाला में मरने वाले गोवंशों को इसी तालाब में दफना दिया जाता है। इस कारण तालाब में कुत्ते मृत गोवंशों को नोंच-नोंच कर खाते हैं।
तालाब में पहले से ही गड्डे खोद दिए गए हैं, ताकि मरने वाले गोवंशों को जल्द ही उसमें दफनाया जा सके। वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि अभी कोई गोवंश मरा नहीं है तालाब के पास गोवंशों के शव पहले के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें