फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चुनावी रंजिश में कार घेरी, ईंट-पत्थरों व लाठियों से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत बाइस ख्वाजा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर 12 दिन पहले प्रधानी की चुनावी रंजिश में युवक व उसके बहनोई पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत 11 पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी निवासी विवेक कुमार ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया है कि वह छह मई की रात करीब 11 बजे अपने बहनोई अवनीश कुमार के साथ कार से एक बारात में शामिल होने गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद चुनावी रंजिश मानने वाले लोगों ने एक राय होकर उनके बहनोई पर जान से मारने की नीयत से ईंट, पत्थरों और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
आरोपियों ने उनकी कार को भी चारों तरफ से घेर लिया और पथराव कर गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में उनके बहनोई अवनीश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों ने कार के भीतर छिपकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने थाना पछायगांव के हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ पप्पू, उसका भाई हरेंद्र यादव, सचिन उर्फ पंकज, लालू, छोटू, अवनीश यादव समेत 4-5 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने इसकी जांच एसआई मंगल सिंह को सौंपी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है । जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें