फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने हथठेलों को रौंदा, चार घायल, इटावा-मैनपुरी मार्ग जाम

Wed, 03 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सब्जी की दुकान घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र में इटावा-मैनपुरी मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने में असंतुलित हुई तेज रफ्तार कार ने हथठेलों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में फड़ पर खरीदारी कर रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने एक घंटे तक इटावा-मैनपुरी मार्ग जाम रखा। ब्रेकर का निर्माण कराने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग पांच बजे थाना क्षेत्र के पीएसी कालोनी के गेट नंबर एक के सामने बने कट से एक साइकिल सवार सड़क पार करने लगा। सैफई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार सवार ने साइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया। जिससे कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खड़े सब्जी, बतासे व फल के हथठेलों और यहां खड़े लोगों को रौंदती हुई सब्जी की दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना में हथठेलों पर सब्जी खरीद रही पीएसी के सिपाही मनोज कुमार की 11 वर्षीय बेटी रश्मि, सिपाही चंद्रशेखर की पत्नी ऊषा, पीएसी हवलदार महेंद्र सिंह निवासी पीएसी कालोनी व बतासे का ठेला लगाने वाला प्रदीप पुत्र विजय पाल घायल हो गए। हवलदार महेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं कार चालक व अन्य सवार भाग गए।
दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने इटावा-मैनपुरी मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने लोगों को समझाया। मौजूद भीड़ पुलिस प्रशासन से दुर्घटना स्थल के आसपास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रही थी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने लगभग एक घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें