फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत

Sat, 05 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर ग्राम मनियामऊ के पास बाइक सवार दो लोगाें को कार ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाने के कारण दोनों के सिर में चोट आई।
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के गांव चिंडौली हाल पता करनपुरा इटावा निवासी प्रदीप चौहान (40) पुत्र दीनदयाल सिंह इकदिल क्षेत्र के गांव मनियामऊ स्थित आरएन कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करते थे। वह बाइक से साथी कमलेश कुमार पुत्र सुरेश जैन के साथ शनिवार सुबह करीब साढे़ दस बजे कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। स्टोरेज के पास बने कट से हाईवे क्रास करने के दौरान बकेवर की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनाें सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कार चालक भाग गया।  पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। घायल कमलेश को की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें