फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लगुन चढ़ाकर घर लौट रहे कार सवार पेड़ से टकराए, एक की मौत

Tue, 30 Jan 2024 02:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। अछल्दा मार्ग पर टड़वा इस्माइलपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार भरथना से लगुन चढ़ाकर औरैया लौट रहे थे। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन

हादसा होते ही कार में बैठे युवकों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल भूपेंद्र पुत्र संतोष, शनि पुत्र सतीश चंद्र, कायम सिंह पुत्र कमलेश, बाॅबी पुत्र अजान सिंह व भूरे पुत्र शिववचन निवासी ग्राम शेउपुर थाना फफूंद, औरैया को सीएचसी महेवा भिजवाया।
हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने भूपेंद्र (25) को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने भूपेंद्र का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर चले गए। शेउपुर गांव निवासी करुणानिधि ने बताया कि रविवार को औरैया जिले के दशहरा गांव निवासी दोस्त शिवम की बहन का लगुन चढ़ाने के लिए सभी लोग कार से भरथना के कुनैठा गांव गए थे। वहीं से लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें