इटावा। नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में खिचड़ी भोज एवं विद्यालय का वार्षिक समारोह हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भागवत कथा मर्मज्ञ डॉ. दयालु जी महाराज व एसएसपी संजय कुमार वर्मा, विद्यालय के चेयरमैन इं. हरिकिशोर तिवारी, वाइस चेयरमेन इं. अंकित तिवारी, निदेशिका डॉ. श्रेता तिवारी, पूनम शर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हास्य कवि लटूरी सिंह ‘लट्ठ’ ने अपनी कविताओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। एसएसपी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को दूसरों का अनुसरण न करके ऐसे काम करना चाहिए जिससे दूसरे उनका अनुसरण करें।
मुख्य अतिथि डॉ. दयालु जी महाराज ने कहा कि देश में संगठित होकर रहने की जरूरत है। विद्यालय की निदेशिका डॉ. श्रेता तिवारी ने कहा कि खिचड़ी शब्द में ही एक ऐसी मिठास है, जिजसे अपनेपन का एहसास होने लगता है। उन्होंने कहा कि खिचड़ी का त्योहार भारतीय संस्कृति की पहचान है।
चेयरमेन इं. हरि किशोर तिवारी, सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. आनंद, डॉ. कमल कुमार, डॉ. कैलाश यादव, अनूप मिश्रा, मनोज, जेपी सिंह यादव, अवलेंद्र कुमार रहे।