फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल पर कार सवारों से लूटपाट

Wed, 04 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के इटावा-ग्वालियर हाइवे पर सोमवार की रात घात लगाए बैठे लुटेरों ने असलहों के बल पर कार सवारों को लूट लिया। लूट का शिकार हुए कार सवार आगरा से झांसी जा रहे थे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


आगरा शहर के महावीरनगर शाहगंज निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र मुन्नू सिंह अपने साथी अनिल प्रताप, गौरव यादव व संतोष कुमार के साथ सोमवार की देर शाम झांसी जाने के लिए स्विफ्ट डिजायर कार से निकले थे। रात करीब डेढ़ बजे के आसपास जैसे ही उनकी कार इटावा-ग्वालियर हाइवे यमुना पुल के पास पहुंची कि चार-पांच बदमाशों ने असलहों के बल पर उन्हें रोक लिया।

बदमाशों को देखकर कार सवारों ने गाड़ी के शीशे बंद किए तो लुटेरों ने शीशा तोड़ दिया। बदमाश ने सभी को पीटते हुए लूटपाट शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ित कार सवार रात में ही कोतवाली पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। योगेंद्र सिंह ने बताया कि लुटेरे उनके पास से 14,600 रुपये, सोने की अंगूठी, जंजीर व दो मोबाइल फोन सहित बीस कारतूस लूट ले गए। कोतवाल बलवीर सिंह ने बताया कि योगेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश में है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें