भरथना। स्टंट करने के दौरान महिला को कार सवार ने कुचल दिया था। यह आरोप एक जनवरी को हादसे में जान गंवाने वाली महिला के बेटे ने लगाए हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
भरथना थाना क्षेत्र के भैंसाई गांव निवासी अनीता देवी (50) की एक जनवरी को हादसे में घायल हो गई थी। उसने उपचार के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया था। बेटे अंकुश की तहरीर पर पुलिस ने औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंकुश ने बताया कि एक दिसंबर की शाम अनीता देवी ऑटो से घर लौट रही थीं।
भैंसाई गेट बिधूना रोड पर ऑटो से उतरकर गांव की ओर बढ़ते ही आरोपी रवि ने स्टंट करते हुए कार से टक्कर मार दी थी। आरोप लगाया कि मां को कुचलकर मार डाला। बेटे का आरोप है कि घटना से एक दिन पहले कार चालक रवि से कहासुनी हुई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।