फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल

विज्ञापन
फोटो 6: सड़क हादसे के बाद सीएचसी में रोते घायल दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य। संवाद
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। दुल्हन को विदा कराकर जा रही कार मंगलवार दोपहर सुनवर्षा के पास हाईवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर दूल्हा-दुल्हन को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पंजाब के जालंधर निवासी अखिलेश कुमार ने बेटे भोला की शादी जालौन के डमरूपुर गांव से तय की थी। सोमवार को शादी होने के बाद मंगलवार दोपहर परिजन पंजाब जा रहे थे। कार में अखिलेश कुमार (50), बेटा भोला प्रसाद (25), बहू संध्या कुमारी (22), पुत्री किरन (13) तथा दामाद रोशन (28) थे। सुनवर्षा गांव के पास हाईवे पर खड़े कंटेनर में कार पीछे से जा घुसी। हादसे की सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक, महेवा चौकी इंचार्ज रजनीश तिवारी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी लोगों को निकालकर सीएचसी महेवा में भर्ती कराया जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भोला और संध्या की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और कंटेनर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि परिजन ने कार चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात कही है। जांच कर हाईवे किनारे कंटेनर खड़ा करने वाले चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 6: सड़क हादसे के बाद सीएचसी में रोते घायल दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें