फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Fri, 25 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई थाना क्षेत्र के सैफई कर्री मार्ग पर गांव केशोंपुर बैनी के पास गुरुवार को सड़क के किनारे खेल रही बच्ची को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची घायल हो गई । उधर कार असंतुलित होकर पलट गई। घायल बच्ची को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव केशोंपुर बैनी निवासी आनंद कुमार की सात वर्षीय पुत्री लवी गुरुवार को सड़क के किनारे खेल रही थी तभी तेजी से आ रही कार के चालक ने लवी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार असंतुलित होकर पलट गई । घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को लेकर रिम्स पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। दूसरी घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव बुलाकीपुरा के पास हुई, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सौदान सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी बुलाकीपुरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें