फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: झपकी आने से बेकाबू हुई कार ने युवक को 70 मीटर तक घसीटा, मौत

Sat, 07 Nov 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय हाईवे पर किशनपुरा माइनर के पास शनिवार सुबह कार चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। कार युवक को करीब 70 मीटर तक घसीटती ले गई। इसके बाद कार भी खराब होने रुक गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह दिल्ली से बाइक से दिवाली पर घर लौट रहा था और सड़क किनारे बाइक खड़ी कर पिता और चाचा का इंतजार कर रहा था। पुलिस का कहना है कि कार करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से थी।
विज्ञापन

औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के सिरखना गांव निवासी अजीत (20) अपने साथी सोनू कुमार निवासी टवीग रमपुरा कानपुर देहात के साथ दिल्ली में मजदूरी करता था। दोनों शनिवार को दीपावली का त्योहार मनाने के लिए बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। पिता गोविंद सिंह ने बताया सुबह करीब 8ः30 बजे आगरा-कानपुर राष्ट्रीय हाईवे पर ग्राम सराय मिट्ठे से पहले किशनपुरा माइनर के पास अजीत ने डिवाइडर के नजदीक बाइक खड़ी कर दी।
वह अपने पिता और चाचा का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार उसे टक्कर मारकर घसीटते ले गई। अजीत के पिता गोविंद सिंह और चाचा अरुण भी दूसरी बाइक से पीछे आ रहे थे। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन निजी वाहन से 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. अजय मौर्य ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि अजीत दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर पर गोलगप्पे का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अविवाहित था। परिवार में छोटा भाई आदित्य और दो बहनें अन्नू व राधा हैं। बेटे की मौत से परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि कार को कब्जे में लिया है। कार सवार परिवार भी दिल्ली से बनारस जा रहा था। चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें