फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने भरथना के व्यपारियो को दिया बाईपास का आश्वासन

विज्ञापन
फोटो संख्या 02 भरथना स्थित निज निवास पर प्रेस वार्ता के दौरान माकपा नेता अनिल दीक्षित व अन्य - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
भ़रथना के व्यापारियों ने इटावा कन्नौज एनएच 91 ए के प्रस्तावित चौड़ीकरण को लेकर भाजपा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने भरथना में चौड़ीकरण के स्थान पर बाईपास बनाने की गुहार लगाई। सांसद ने बाईपास स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।
शनिवार को ग्राम सरावा में एससी आयोग अध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद डा. रामशंकर कठेरिया से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव श्रीभगवान पोरवाल के नेतृत्व में भरथना नगर के कई व्यापारियों ने इटावा-कन्नौज हाईवे के प्रस्तावित पुन: चौड़ीकरण को लेकर ज्ञापन दिया।
नगर के दिवाकांत शुक्ला, बृजमोहन मिश्रा, सभासद हरिओम दुबे, दीपक गुप्ता, अशोक पोरवाल आदि प्रमुख व्यापारियों का कहना है कि भरथना कस्बा के बीचोबीच निकाले गए हाईवे से पहले ही कई व्यापारियों व भवन स्वामियों का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुन: चौड़ीकरण होने से फिर से नुकसान होगा। व्यापारियों ने नगर सीमा अंतर्गत आबादी क्षेत्र को बचाए रखकर बाईपास मार्ग बनाए जाने की मांग की।
ज्ञापन पत्र देने के दौरान अतुल पोरवाल, अनुराग पोरवाल, पप्पू गुप्ता, प्रदीप पोरवाल, संदीप पोरवाल एडवोकेट, निशांत पोरवाल एडवोकेट, गोविंद वर्मा, नागेश वर्मा, बबलू गुप्ता, पप्पू गुप्ता, मुकेश सौरखिया, हेमचंद पोरवाल, जयदीप त्रिपाठी, संजू गुप्ता, ऋषि पोरवाल, कन्हैया पोरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें