फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने भट्ठा मालिक को कुचला

Mon, 31 Aug 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर रविवार शाम बाइक से जा रहे भट्ठा मालिक को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस, पीएसी तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद कार सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस इस नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगा रही है।

नेशनल हाइवे  पर जमुना बाग के निकट ईंट भट्ठे के मालिक हाकिम सिंह (60) पुत्र रोशन लाल ग्राम घनश्यामपुरा थाना जसवंतनगर शाम को बाइक से भट्टे की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही हाकिम सिंह ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।  उन्होंने शव को बीच सड़क पर रखकर दोनों तरफ जाम लगा दिया।

घटना की जानकारी लगते ही उपजिलाधिकारी जसवंतनगर हंसराज यादव, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर विनय चौहान, पुलिस, पीएसी घटनास्थल पर पहुंच गए। लगभग एक घंटे तक जाम खुलवाने के लिए अधिकारी और ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी के मुआवजा दिलवाने के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें