फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Wed, 29 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने डटे चयनित अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डायट में मंगलवार को शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हुई। लेकिन बुधवार को हाईकोर्ट के स्टे की बात कहते हुए अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र नहीं दिया गया। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई काउंसलिंग में 127 महिला और विकलांग अभ्यर्थियों  के साथ 116 पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रि या पूर्ण कर बुधवार सुबह उन्हें नियुक्ति पत्र देने की बात कही गई। सुबह अभ्यर्थी डायट पहुंच गए। काफी देर बाद उन्हें बताया गया कि हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती पर स्टे लगा दिया है। इसलिए अब उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाएंगे। यह सुनते ही चयनित अभ्यर्थियों को पारा चढ़ गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

मौके पर जिला बेसिक  शिक्षा अधिकारी के न होने पर सभी अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय पहुंच गए। यहां पर भी उनकी बीएसए से मुलाकात नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम कार्यालय के  बाहर प्रदर्शन किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट घनश्याम वर्मा ने उनकी बात सुनी। अभ्यर्थियों का आरोप था कि उन्हें काउंसलिंग के दिन ही नियुक्ति पत्र दिया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस मामले में बीएसए जेपी राजपूत ने कहा कि हाईकोर्ट स्टे का पत्र मिलने के बाद उन्हाेंने नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य रोक दिया है। सचिव स्तर से अगला आदेश आने पर वह निर्देशानुसार कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें