फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कांकरपुर में नहर की पटरी कटी, सड़कें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। भोगनीपुर प्रखंड के गांव कांकरपुर में सोमवार शाम नहर की पटरी फटने से पानी सड़कों पर फैलने लगा। तेज बहाव का पानी सड़क पर आने से पुल मार्ग जलमग्न हो गया और आवागमन में परेशानी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि जलस्तर बढ़ने की सुबह ही सूचना देने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंचा। इसलिए नहर की पटरी फट गई। देर शाम पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी से मिट्टी डलवाकर बहाव को नियंत्रित किया।
विज्ञापन




ग्रामीण हरविलास, अखिलेश सुरेंद्र, बाबूराम ने बताया कि सुबह से ही जलस्तर बढ़ने की सूचना नहर विभाग को दी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। शाम को दबाव बढ़ने पर नहर फट गई। फटने की सूचना पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी से मिट्टी डालकर बहाव नियंत्रित किया।
ग्रामीणों ने ठेकेदारों की ओर से मिट्टी निकाले जाने से पटरी कमजोर होने का आरोप लगाया। निर्माणाधीन पुल में फंसे मृत पशुओं से पानी का बहाव बाधित होने की बात कही गई है। जेई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुल की शटरिंग में फंसे मृत पशुओं के कारण पानी ओवरफ्लो हुआ, जिसे आंशिक रूप से साफ कर दिया गया है। मंगलवार तक पूरी सफाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें