फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः 50 प्रतिशत शिक्षकों को ही विद्यालयों में बुलायें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने अनलॉक 4 की गाइड लाइन को माध्यमिक विद्यालयों में लागू किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें पचास प्रतिशत शिक्षकों को ही विद्यालयों पर बुलाए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की गाइड लाइन में स्पष्ट प्रावधान है कि 21 सितंबर से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक 50 प्रतिशत ही बुलाये जाएंगे। माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रति विभाग अनुदार रवैया अपना रहा है।
माध्यमिक शिक्षा सचिव ने भी अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि प्रधानाचार्य आवश्यकतानुसार ही शिक्षकों को बुलाएं। इसके बाद भी शत प्रतिशत शिक्षकों को विद्यालयों को बुलाया गया। इस समय कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले दिनों विद्यालयों में अध्यापकों के कोरोना से संक्रमित होने की सूचनाएं प्राप्त हुईं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अनलॉक 4 के दिशा निर्देशों को लागू करते हुए शिक्षकों को विद्यालयों में बुलाने की मनमानी पर रोक लगाते हुए 21 सितंबर से 50 प्रतिशत सम विषम के आधार पर ही बुलाने का आदेश निर्गत करें। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के जिलाधिकारी ने ऐसे आदेश निर्गत कर दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष कवि कमलेश शर्मा, जिला मंत्री विकास यादव, नरेंद्र कुमार और मो. जावेद खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें