इटावा। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती गुरुवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। कहीं केक काटा गया तो कहीं, लड्डू बांटे गए। गोष्ठियों का आयोजन कर बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम जय प्रकाश ने बाबा साहब के च़ित्र पर माल्यार्पण किया। एडीएम ने कहा कि आज हम संकल्प लें कि बाबा साहब के विचारों, सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उप जिलाधिकारी न्यायिक देवेंद्र पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह ने भी विचार रखे। संचालन सचेत कुमार ने किया। प्रोवेशन अधिकारी सूरज सिंह, सहायक नाजिर जितेंद्र कुमार मौजूद थे।
रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल, अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला कारागार में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी और बंदियों-कैदियों ने बाबा साहब को नमन किया।
इटावा हेल्प डेस्क के सदस्यों ने मयंक सिंह भदौरिया की अगुवाई में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की साफ सफाई की। विशाल चौहान ने कहा बाबा साहब से प्रेरित होकर हर ब्लॉक में लाइब्रेरी और काउंसलिंग सेंटर खोलेंगे। अश्विनी मिश्रा, शरद तिवारी, वीरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद थे। जिला विकलांग एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, मंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी, संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता व हीरालाल वर्मा ने चित्र पर माल्यार्पण किया। बुद्ध विहार, नुमाइश परिसर, राजकीय छात्रावास, आवास विकास, मड़ैया ख्यालीराम, शिवनारायण मड़ैया, करनपुरा, ऊसरा अड्डा में भी कार्यक्रम हुए। यहां सभासद अनुपम अंबेडकर, प्रतिनिधि सुनील अंबेडकर, रामलखन आदि मौजूद रहे। इस्लामिया इंटर कालेज में साकिब अली खान, मोहम्मद जावेद खान, मोहम्मद अतीक की मौजूदगी में जयंती मनाई गई।
बुद्ध बिहार में हुई संगोष्ठी में कौमी तहफ्फ़ुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास और सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एसएन चक ने विचारी रखे।
मोहम्मद आमीन, शेखर यादव, डीआर दोहरे, पीडी राही, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश प्रताप सिंह धनगर, विजेंद्र तिमोरी, अनिल चक उपस्थित रहे।
डा. आंबेडकर बौद्ध महाविद्यालय में प्राचार्य मुकेश कुमार, होतीलाल दोहरे, सभासद श्याम सिंह, सत्य नरायण बौद्ध, विनोद कुमार, अभिलाख सिंह, सतीश कुमार आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्राथमिक विद्यालय सूखाताल में प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र राजपूत, शिप्रा संगीत, पिंकी प्रजापति ने पुष्पांजलि अर्पित की। कलक्ट्रेट में वटवृक्ष के नीचे हुए कार्यक्रम में डॉ. सत्यप्रकाश शास्त्री, विशंभर सिंह पाल, पंचीलाल शंखवार, राजेंद्र बाथम, शिवप्रकाश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
नारायन कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड आर्ट्स में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ धर्मेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार डॉ श्रेता तिवारी, पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक कैलाश चंद्र यादव, पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी में प्रधानाचार्य डॉ. निर्मल चंद्र वाजपेयी, विनय चतुर्वेदी रणवीर सिंह चौहान ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
भरथना। नगर के मोहल्ला पुराना भरथना में अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी बद्री ने 11 किलो बूंदी के लड्डू बंटवाए। सभासद हरिओम दुबे, सुदामा लाल दोहरे, मोना चौबे, नवनीत गुप्ता, रजपाल भदौरिया मौजूद रहे। सेंट्रल बैंक के पास कोमल सिंह, भजनलाल नेता, रोहित कुमार, कोमल सिंह, रंजीत सिंह लाला ने केक काटा। मोहल्ला अंबेडकर नगर में किसान सभा, किसान यूनियन लोकशक्ति के अनिल दीक्षित, श्रीराम राही, जयवीर सिंह, रामप्रकाश यादव, शिवराम सिंह, इंद्रेश बाबू, इतवारीलाल ने बाबा साहब के चित्र पर फूल चढ़ाकर नमन किया। (संवाद)
बकेवर, लखना नगर पंचायतों में हुए कार्यक्रम
बकेवर। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष विनोद दोहरे की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। यहां अजय कुमार, सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा, अनिल तिवारी महेश यादव, प्रीति दीक्षित, भूपेंद्र ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
लखना नगर पंचायत कार्यालय में ईओ देवेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। जनता विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिमेष वर्मा, नित्यानंद विद्या निकेतन में प्रबंधक सौरभ प्रकाश त्रिपाठी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। अंबेडकर पार्क में आरएसएस विभाग प्रचारक दीपेश ने स्वयं सेवकों के साथ फल बांटे। गोरक्षा विभाग के प्रांतीय प्रचारक उमाकांत, डॉ संजय दीक्षित, नवल पाठक आदि मौजूद थे। देवराज गेस्ट हाउस में ऋषि शुक्ला, रविंद्र गुप्ता, पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने नमन किया।
मेडिकल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया रक्तदान
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिकुलपति प्रो. रमाकांत यादव ने किया। इस दौरान लगाए गए रक्तदान शिविर में 35 छात्रों ने रक्तदान किया। डॉ. नरेश पाल सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। (संवाद)