फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी चुनाव में व्यापारी होंगे साइकिल पर सवार

विज्ञापन
वार्ता करते समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। भाजपा सरकार की नीतियां व्यापारी विरोधी हैं। जबरन थोपी गई जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दी है। आने वाले चुनाव में व्यापारी भाजपा से इसका हिसाब चुकता करेंगे। प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी व्यापारी समाजवादी पार्टी का साथ देंगे। यह बात गुरुवार को सपा कार्यालय में पत्रकारों से व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। सरकार के खिलाफ अगर कोई आवाज उठाता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। नोटबंदी से सबसे ज्यादा परेशान व्यापारी वर्ग ही रहा है। कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा, जिसमें व्यापारी वर्ग भी साथ देगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सदाशिव श्रीवास्तव, महामंत्री गुरुभेज सिंह, रामकुमार गुप्ता, सुनील जैन, डॉ. आशीष दीक्षित व युवजन सभा जिलाध्यक्ष शिवम पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें