फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तीस मिनट की जगह एक घंटे में मिल रही बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा व सैफई डिपो की 25 रोडवेज बसें मथुरा के प्रसिद्ध मुड़िया मेले में भेजी गई हैं। इन बसों को लोकल रूट से कम कर मेले में भेजा गया है। इससे मैनपुरी, आगरा व कानपुर के लिए जहां 30 मिनट के अंतराल पर बसें मिल रही थी। अब वह एक घंटे के अंतराल पर मिल रही है। इससे यात्रियों को समय से पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रोडवेज परिवहन निगम ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर मथुरा में मुड़िया में लगने वाले मेले के लिए 25 बसों को इटावा से भेजा था। इसमें इटावा डिपो की 10 व सैफई डिपो की 15 बसें शामिल थीं। इन बसों को 22 जुलाई से 29 जुलाई तक के लिए भेजा गया था। मुड़िया मेले में भेजी गई बसों को मैनपुरी, आगरा व कानपुर रूट से संचालित बसों से कटौती की गई थी। इटावा से मैनपुरी के लिए पहले जहां 30 मिनट में बस मिल रही थी। वहीं, चार बसों के जाने से इसके समय में कटौती हुई है। अब मैनपुरी के लिए बसें 45 से एक घंटे बाद मिल पा रही है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। यहीं हाल, आगरा व कानपुर की बसों का हैं। सबसे अधिक परेशानी रोजाना आवागमन करने वालों को हो रही है। यहां मैनपुरी से कई कर्मचारी काम करने आते और जाते हैं। यहां के कई कर्मी मैनपुरी जाते हैं। ऐसे में उनके सामने समय से आफिस पहुंचना चुनौती है। इटावा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि मुड़िया मेले में गई सभी बसें 30 जुलाई को वापस आ जाएगी। बसों के पुराने रूट पर लौटने से दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें