फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लोकल रूटों के बसों के बढ़ेंगे फेरे, दो की जगह लगाएगीं चार चक्कर

Wed, 04 Nov 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रोडवेज परिवहन निगम ने दीपावली पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों को घर तक पहुंचने में दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम ने छह नवंबर से लोकल रूटों की बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। यह बसें दिन में जहां दो चक्कर लगा रही थीं, पर्व के दौरान चार चक्कर लगाएंगी। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बसों का संचालन करने के लिए चालकों व परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


रोडवेज परिवहन निगम ने दीपावली पर लोगों की सुविधा के लिए छह नवंबर से 12 नवंबर तक बेड़े की बसों का संचालन नियमित रूप से करेगा। इसमें आगरा, कानपुर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, हरदोई जाने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान चालक, परिचालकों का अवकाश निरस्त रहेगा। रोडवेज परिवहन निगम ने इस तरह तैयारी की है कि दिवाली पर्व पर बसों की कमी न रहे।

यात्रियों को हर आधे घंटे के अंतराल पर बस मिलती रहे। इसमें बाहर से आने वाली बसें भी शामिल रहेंगी। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि दीपावली के मौके पर में परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ेंगे। वहीं, दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें