फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

138 बसों से साढे़ छह हजार प्रवासी श्रमिक घरों को रवाना

विज्ञापन
प्रदर्शनी पंडाल में आराम फरमाते विभिन्न जिलों के श्रमिक - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिले की सीमा में आने वाले प्रवासी श्रमिकों को सोमवार को भी प्रदर्शनी पंडाल से बसों से उनके गंतव्य को भेजने का सिलसिला चलता रहा। रविवार और सोमवार को मिलाकर करीब साढे़ छह हजार प्रवासी श्रमिकों को 138 बसों से उनके गंतव्य स्थान के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि रविवार देर रात्रि तक पहुंचने वाले 5884 श्रमिकों को 121 बसों से पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में भिजवाया गया। वहीं सोमवार को दूसरे दिन करीब 700 के आसपास मजदूरों को 17 बसों से रवाना किया गया।
बताया कि प्रदर्शनी पंडाल में अस्थायी आश्रय केंद्र बनाया गया है। यहां जिले में विभिन्न माध्यमों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को एकत्रित किया जा रहा है। सभी की यहां थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। साथ ही नाम, पता भी दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद उनके खाने पीने का भी इंतजाम प्रशासन ने किया है। सभी श्रमिकों को बसों के माध्यम से उनके गंतव्य को भेजने की व्यवस्था की जा रही है। सोमवार को प्रशासन की तरफ से श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए 60 काउंटर बनाए गए थे। एसएसपी आकाश तोमर की मौजूदगी में तहसीलदार एनराम, ईओ अनिल कुमार, एसआरटीओ एके जैसल सहित तमाम प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें