फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली जला रहे अफसर!

Sat, 09 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
माल गोदाम रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के फील्ड हॉस्टल में रह रहे एक दर्जन से अधिक विभिन्न विभागों के अधिकारी बिजली का उपयोग तो कर रहे हैं लेकिन विधिवत कनेक्शन लेने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


दर्जन भर से अधिक ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। कनेक्शन न लेने पर इनकी बिजली काटने की चेतावनी दी गई है।

गौरतलब है कि माल गोदाम रोड पर लोनिवि के दो दर्जन से अधिक फील्ड हॉस्टल बने हैं। निर्माण के समय विभाग ने एक कनेक्शन लिया था। इसी पर सभी आवासों का लोड था। सालों तक बिल जमा न करने से लाखों रुपए बकाया हो गया।

एक साल पहले बिजली विभाग ने लोनिवि को बिल भुगतान के  लिए नोटिस भी जारी किया था। असर न हुआ तो एक दिन के लिए सप्लाई भी काट दी थी।

बाद में लोनिवि ने बिल अदा कर कनेक्शन को  पीडी (परमानेंट डिस्कनेक्ट) करा दिया। इसके साथ ही बिजली विभाग को पत्र लिख कर बता दिया कि अब फील्ड हॉस्टल के लिए लोनिवि कोई कनेक्शन नहीं लेगा।
विज्ञापन


वहां पर जो भी अधिकारी रह रहे हैं वे व्यक्तिगत कनेक्शन लें और जब उनका दीगर जिले के  लिए तबादला हो जाए तो बिल अदा कर कनेक्शन परमानेंट डिसकनेक्ट करा लें।

फील्ड हॉस्टल में निवासरत 23 अधिकारियों में से अभी तक आठ लोगों ने तो बिजली विभाग से विधिवत कनेक्शन ले लिए हैं लेकिन 15 अफसर अभी भी बिना कनेक्शन लिए ही बिजली का उपयोग कर रहे हैं। ये प्रशासनिक, पुलिस और न्याय विभाग से संबंधित हैं।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त अधिकारी पड़ोसियों से जुगाड़ कर अपने घर की बिजली जला रहे हैं। बार-बार आग्रह करने के बाद भी ये कनेक्शन लेने में दिलचस्पी नहीं ले हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।  इसके बाद भी यदि इन्होंने कनेक्शन नहीं लिए तो विभाग इनकी बिजली काटने के लिए मजबूर होगा।

अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ग्रोवर कहते हैं, फील्ड हॉस्टल मालगोदाम रोड का बिजली कनेक्शन लोनिवि ने बकाया जमा कर पीडी करा लिया है। यहां रहने वाले अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से कनेक्शन कराना है।

कनेक्शन न लेने वाले 15 अफसरों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इनसे आग्रह है कि कनेक्शन ले लें और जब उनका तबादला हो जाए तो परमानेट डिसकनेक्शन  करा लें। 

15 अफसरों को जारी हुए हैं नोटिस
बिजली के कनेक्शन न लेने वाले 15 अधिकारियाें को नोटिस  जारी किए गए हैं। इनमें उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम देवेंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा मिथलेश अवस्थी, सहायक जिला पंचायत अधिकारी रोहित कुमार, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम नरेंद्र सिंह रावल, जिला सेवा योजन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, स्थानांतरित सहायक सूचना निदेशक सर्वेश कुमार दुबे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पूरनचंद्र तिवारी, आदेश  कुमार पुलिस कंट्रोल रूम इटावा, एके  मौर्य अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, तहसीलदार जसवंतनगर जयकरन सिंह, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, दिनेश कुमार, प्रवीण अग्रवाल आयकर अधिकारी इटावा, स्थानान्तरित नायब तहसीलदार सदर अहिवरन सिंह यादव आदि हैं।

कनेक्शन लेने वाले अधिकारी
10 जून 2013 से रह रहे नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश आवास निगम परियोजना अरविंद कमार, 23 मई 2013 से रह रहे नायब तहसीलदार सदर आशुतोष कुमार सिंह, केंद्रीय विद्यालय  के प्रधानाचार्य जीएस चतुर्वेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बैजनाथ यादव, 6 जून 2014 से निवासरत क्षेत्राधिकारी चकरनगर रामकृपाल सिंह, परियोजना प्रबंधक निर्माण निगम एनएस तोमर, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग अजयकुमार कैसर कनेक्शन लेने वाले हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें