फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बरसाए फूल

Mon, 04 May 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भगवान गौतम बुद्ध की 2559वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत अड्डा पाय स्थित सद्भावना बौद्ध इंटर कालेज से सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य व पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की। शोभायात्रा से पहले सद्भावना बौद्ध इंटर कालेज में धम्म प्रवचन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


कालेज से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के भरथना चौराहा, विजयनगर, रामनगर, बौद्ध बिहार, स्टेशन बजरिया, शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, पक्की सराय, राजागंज चौराहा होते हुए पुरबिया टोला मार्ग से नुमाइश स्थित बुद्ध पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। बुद्ध पार्क में खीर दान कार्यक्रम हुआ।

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें भगवान गौतम बुद्ध के साथ ही एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन


शोभायात्रा में संयोजक बालभ्यासी शाक्य, लज्जाराम शाक्य, जगदीश शाक्य, मनीष शाक्य, अजय कुमार सिंह कुशवाह, सीताराम शाक्य के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के साथ ही युवाओं की ओर से बाइक जुलूस भी निकाला गया। भाजपा के नगर अध्यक्ष व सभासद शरद वाजपेई ने बुद्ध जयंती पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग दें।

भरथना प्रतिनिधि के मुताबिक इस पावन अवसर पर मोतीगंज स्थित बसंत वैली पब्लिक स्कूल में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में मनु को पहला, आयुष को दूसरा और निखिल को तीसरा स्थान मिला।

चित्रकला प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, देवकरन द्वितीय तथा विवेक यादव तीसरे स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण जालौन के वाणिज्य कर अधिकारी जेपी सिंह ने किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के आदर्श अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर प्रबंधक गंभीर सिंह यादव, हेमंत कुमार का विद्यालय के निदेशक रामनरेश सिंह यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम में गौरव यादव, कुलदीप यादव, सुखवीर सिंह, पूजा शर्मा, संध्या पोरवाल, राहुल कुमार, गार्गी गुप्ता, सुनील कुमार, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।

जसवंतनगर प्रतिनिधि के मुताबिक भगवान बुद्ध की जयंती छिमारा रोड पर मनाई गई। यहां क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा को नहला कर हवन पूजन हुआ और आरती उतारी गई। मिष्ठान व खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में बांटा गया। यह आयोजन बौद्ध समाज के लोगों ने किया।

इस दौरान सिद्धार्थ महाविद्यालय के प्रबंधक सूरज सिंह शाक्य, सालिगराम, डा. साहब सिंह, दीपू शाक्य, नीरज शाक्य, आदित्य शाक्य, बृजकिशोर शाक्य, जयव्रत शाक्य, सहदेव शाक्य, नीरज शाक्य, नरेन्द्र सिंह, रामचंद्र शाक्य, दिलीप कुमार शाक्य, संजय शाक्य, हरिओम शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, सुरेश चंद्र सविता, महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें