फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

Fri, 03 Jul 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना विधान सभा क्षेत्र के अेहरीपुर में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लगाकर साइकिल रैली निकाली। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष विनोद जाटव ने कहा कि बसपा सरकार बनते ही गुंडे माफिया या तो जेल में होगे या तो प्रदेश से बाहर होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया 2017 में बसपा की सरकार बनेगी। कहा कि बहनजी मायावती की सरकार के दौरान 33 जन कल्याणाकारी योजनाएं चलाई गई थीं। अबकी फिर से सरकार बनते ही सभी योजनाएं पुन; शुरू की जाएंगी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार जो भी योजना चलाती है, उसे चंद दिनों में बंद कर देती है। कार्यकर्ताओं को जिला उपाध्यक्ष बंटू बाजपेई, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज भदौरिया, जीतू ठाकुर, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान सूरजपाल सिंह चौहान, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र दोहर, सतीश नागर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान राजेश दोहारे, गोलू दुबे, ठाकुर केपी सिंह चौहान, उदय कुशवाह, यतेंद्र दोहरे, टोनी शर्मा, वेदनारायण बाथम, त्रिमोहन सिंह, जितेंद्र गौतम, जगतनारायण, बबलू, अश्वनी पाठक, रामकृष्ण राजपूत, विनोद दोहरे, अनिल गौतम आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें