इटावा। संत रविदास जयंती पर स्कूलों की हकीकत जांचने निकली बीएसए को नौरंगाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। शिक्षण कार्य न होने और लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित चार लोगों का वेतन काटने के निर्देश दिए है।
बीएसए कल्पना सिंह ने बताया कि शनिवार को सभी विद्यालयों में संत रविदास जयंती मनाने और शिक्षण कार्य कराने के निर्देश थे। इसकी हकीकत जांचने के लिए वह भ्रमण पर निकली तो नौरंगाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद मिला।
स्कूल में एक बच्चे नहीं थे और नहीं शिक्षण कार्य किया गया। इस पर स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापक आशा चौहान, सहायक अध्यापक फरजाना रिजवी, शिक्षामित्र राधा अवस्थी, साजिया निकत एवं अनुचर अब्दुल मुस्तकीम का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीएसए ने बताया कि शिक्षण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।