इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदयपुर के पास शुक्रवार शाम अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम युवक की मौत हो गई। मृतक युवक निजी अस्पताल में भर्ती चचेरी बहन को देखने इटावा जा रहा था। हेलमेट भी नहीं लगाए था। युवक सांप पकड़ने का काम करता था।
नगला डूडे थाना किशनी मैनपुरी निवासी भोपीनाथ (35) शुक्रवार शाम बाइक से इटावा के दतावली स्थित एक अस्पताल में भर्ती चचेरी बहन शीला को देखने आ रहा था। शाम करीब सात बजे जैसे ही वह फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत उदयपुरा गांव के पास पहुंचा अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। एसआई सत्यपाल ने बताया कि कार चालक को मामूली रूप से चोट आई है। उसे पकड़ लिया गया है।