फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। भोगांव, मैनपुरी के आलिया खेड़ा गांव के पास सोमवार को आटो रिक्शा की टक्कर से सुनील व उसकी बहन रानी देवी घायल हो गए। दोनों को सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया, जहां सुनील की मौत हो गई और रानी भर्ती है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के गोसरपुर थाना मोहम्मदाबाद निवासी सुनील (45) बहन रानीदेवी (55) के साथ बाइक से एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। आलिपुरखेड़ा के पास छाछा की तरफ से आ रहे ऑटो रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे भाई-बहन घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा। वहां से डॉक्टर ने सुनील को सैफई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि हादसे के वक्त आटो चालक के नशे में था। मैनपुरी पुलिस का कहना है कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से भाई-बहन घायल
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के टीला खुशहालपुर निवासी बीटू बहन रंजीता को लेकर बाइक से कहीं जा रहा था। मोढ़ी के पास पिकप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के दौरान बीटू ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उधर, हादसे के बाद चालक मौके से पिकप लेकर भाग गया। (संवाद)
फोटो-19- कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त पोल
कार ने पोल में मारी, गुल हुई क्षेत्र की बिजली
बकेवर। क्षेत्र के व्यासपुर गांव की तरफ से जा रही कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। नाहर सिंह कुशवाह ने घर से सामने पोल से कार के टकराने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लेने के बाद बिजली विभाग को हादसे की जानकारी दी। बिजली विभाग के एसडीओ भूप सिंह ने बताया है कि पोल को बदलकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। (संवाद)
अज्ञात बाइक चालक पर रिपोर्ट
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के साम्हो गांव के बंबा पटरी के पास आठ अप्रैल को बाइक की टक्कर से रत्नेश कुमार (17) घायल हो गया था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में रत्नेश के पिता मनोज कुमार ने अज्ञात बाइक व चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)
फोटो-09 खेत पर बिखरे पड़े कपड़े
घर से जेवरात व नगदी चोरी
जसवंतनगर। क्षेत्र के सुंदर गांव में रविवार देर रात चोर किसान लालू प्रसाद यादव के घर से बक्सा उठा ले गए। इसके बाद खेत पर बक्से को तोड़कर उसमें से नगदी व जेवर निकाल कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार की सुबह लालू को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान बक्सा उसके घर से दो मीटर दूर स्थित गेहूं के खेत पर टूटा मिला। लालू के मुताबिक चोर साढ़े 18 हजार रुपये व जेवरात पार कर ले गए हैं। सूचना पर कस्बा इंचार्ज राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
पुलिस ने दो लोगों को पाबंद किया
भरथना। क्षेत्र की कांशीराम कालोनी निवासी श्याम प्रकाश व इटावा कोतवाली के पुरविया टोला निवासी मोनू पटेल शराब पीकर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में पाबंद किया है। (संवाद)
48 घंटे में पुलिस ने किशोर को ढूंढ निकाला
भरथना। दो दिन पहले क्षेत्र से लापता हुए विष्णु उर्फ बंशी (10) को थाना पुलिस ने ढूंढ लिया। थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि 10 अप्रैल की दोपहर दो बजे क्षेत्र के नगला गुदे (भोली) निवासी राजवीर सिंह का बेटा विष्णु उर्फ बंशी लापता हो गया था। राजवीर ने गांव के कुछ लोगों पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया था। सोमवार को विष्णु इटावा रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस को घूमता मिला। पूछताछ के बाद उसे घरवालों को सौंप दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें