फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी गीतों और मुंबइया डांस पर झूमे दर्शक

Sat, 07 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
डांस की प्रस्तुति देते जहीर एंड ग्रुप के कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महोत्सव पंडाल में शुक्रवार रात रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जहीर एंड ग्रुप के कलाकारों ने देर रात तक एक के बाद एक मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ग्रुप के कलाकारों ने राजस्थानी, हरियाणवी व पंजाबी नृत्यों की प्रस्तुति दी तो वहीं गायक सुरेखा व राजीव बेताब ने गीतों पर जमकर नचाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम शमीम अहमद ने दीप जलाकर किया। इसके बाद सबसे पहले मंच पर कलाकार आदित्या पहुंचे और उन्होंने अपने राजस्थानी नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद प्रिंस राजीव राज ने अपने चुटकुलों व मिमिक्री से सभी को गुदगुदाया। उन्होंने कई राजनेताओं क ी भी नकल कर दर्शकों को ठहाके लगवाए। मुंबई क ी गायिका सुरेखा मैफी ने मंच पर आते ही एक के बाद एक फिल्मी गीत गाकर धूम मचा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लग जा गले फिर ये हंसी रात हो न हो, ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, मैं तेरे इश्क में मर न जाऊं कहीं, गीत गाकर पंडाल का माहौल रंगीन कर दिया। इसके बाद मुंबइया डांसर एलिस खान व काजल ने फिल्मी गीत छोटी सी उमर में लग गया रोग, सलामे इश्क मेरी जान जरा कबूल कर लो, दीवानी मस्तानी हो गई पर डांस करके धमाल मचाया। इसके बाद गायक राजीव बेताब मंच पर पहुंचे और उन्होंने गायक किशोर कुमार के गीत हाल कैसा है जनाब का, चाहिए थोड़ा प्यार गीत के साथ कई अन्य प्रस्तुतियां देकर ऐसी शमा बांधी कि देर रात तक दर्शक कड़ाके की सर्दी में भी पंडाल में डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें