फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के बुजुर्ग का शव इटावा में मिला, स्कूटी से हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी (इटावा)। आगरा जिले के बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मी का शव रविवार को बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव कृष्णानगर के पास कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। पास में स्कूटी भी पड़ी थी। हत्या कर शव फेंके जाने कीक आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कृष्णानगर के पास बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना पर बढ़पुरा थाना प्रभारी मुकेश चौहान मौके पर पहुंचे। कुछ देर में एएसपी (नगर) प्रशांत कुमार व सीओ जसवंतनगर साधूराम के साथ फारेंसिक टीम भी पहुंच गई। मृतक के दोनों पैरों में चोटें थीं। एएसपी ने बताया कि स्कूटी के इंजन व चेसिस नंबर से बुजुर्ग के आगरा के होने का अनुमान लगा गया।
आगरा पुलिस को सूचना दी गई। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के नरीपुर निवासी कृष्णकांत भंडारी ने शव की शिनाख्त पिता हरविलास भंडारी (65) के रूप में की। कृष्णकांत ने बताया कि पिता बीएसएनएल में लिपिक थे। वह पांच दिन पहले घर से स्कूटी लेकर निकले थे। काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें