फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एसी के मैकेनिक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सुंदरपुर पलटू अड्डा में सोमवार शाम एसी के मैकेनिक का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन


सुंदरपुर निवासी ऋषि कुशवाहा (32) सोमवार को घर पर अकेला था। शाम करीब चार बजे पड़ोस का बच्चा गैलरी की कुंडी खोलने के लिए गया तभी उसकी नजर खिड़की से कमरे के अंदर पड़ी। ऋषि का शव फंदे पर लटका देख बच्चे ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
परिजन ने बताया कि ऋषि की शादी एक साल पहले ही हुई थी। करीब एक माह पूर्व उसकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से वह मायके कन्नौज गई हुई थी। ऋषि के पिता तकिया तिराहे पर हनुमान मंदिर के पास कचौड़ी का ठेला लगाते हैं। वह सुबह ही घर से निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां सुषमा देवी और बड़े भाई सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। परिजनों ने अभी कुछ स्पष्ट बताया नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें