फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रेलवे ट्रैक पर मिले नाबालिग छात्र-छात्रा के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के पास बुधवार रात कक्षा 11 के नाबालिग छात्र और छात्रा के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका है। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कराई तो वह बसरेहर क्षेत्र के एक ही गांव के निकले।
विज्ञापन


बुधवार रात लगभग साढ़े 11 बजे रेलवे पुलिस से फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस को ट्रैक पर दो शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने पहुंचकर देखा तो नाबालिग छात्र-छात्राओं के शव थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पर भिजवाकर शिनाख्त के प्रयास कराए। देर रात बसरेहर के दो परिवारों ने कपड़ों के आधार पर शवों की शिनाख्त की। शव एक ही गांव के छात्र-छात्राओं के निकले। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
मृतक छात्र के चाचा ने बताया कि उनका भतीजा बुधवार शाम करीब चार बजे घर से बिना कुछ कहे निकल गया था। उसके रात तक न लौटने पर उन लोगों ने गांव और आसपास काफी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने फोटो दिखाकर पहचान करवाई। बताया कि गांव वालों के अनुसार वह वह गांव की एक लड़की के साथ घर से निकला था और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। मामले को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी छोटी पुत्री भी शाम चार बजे सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी। एक घंटे बाद जब वह वापस नहीं आई तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों को टेंपो से कहीं जाते देखा गया था। रात करीब दस बजे बसेरहर थाने में सूचना दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें